Sidhu Moosewala murder case: दुबई भाग रहे आरोपी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जारी था लुक आउट सर्कुलर नोटिस

Sidhu Moose Wala murder case
विज्ञापन

Sidhu Moosewala murder case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब की मनसा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी जगतार सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दुबई भागने के फिराक में था।

आरोपी जगतार सिंह सिद्धू मूसेवाला का पड़ोसी है। जगतार के खिलाफ लुकआउट नोटिस तब जारी किया गया था जब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गायक की हत्या में उसकी संलिप्तता का संदेह करते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपी से मारे गए सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या

शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मनसा के एक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। करीब 10 मिनट तक लगातार गोलीबारी हुई थी और अज्ञात बंदूकधारियों ने करीब 30 गोलियां चलाईं थी। हमले के 15 मिनट के भीतर मूसेवाला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोगों को इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया था।

मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार की आलोचना भी हुई थी। मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही राज्य के 423 वीआईपी के साथ उनकी सुरक्षा कम कर दी थी। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा के मुताबिक, कमांडो बटालियन के दो पुलिस कर्मियों को मूसेवाला के साथ तैनात किया गया था, लेकिन घटना के वक्त घर से बाहर निकलते समय उन्हें साथ नहीं ले गए थे। हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 148, 149, 302, 307, 341 और 427 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

मूसेवाला हत्याकांड में अगस्त में 1850 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी। आरोपपत्र में 24 नामजद हैं, जिनमें 20 गिरफ्तार किए गए हैं और चार दूसरे देशों में रह रहे हैं। गोल्डी बराड़ को मामले का मास्टरमाइंड बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ