---विज्ञापन---

तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास: भूत भगाने के चक्कर में पिता ने बेटी को मार डाला

नई दिल्ली: अंधविश्वास की जड़ें आज भी इतनी गहरी हैं कि कुछ लोग इसके चक्कर में पड़कर सबकुछ गंवा बैठते हैं। इसी तरह का मामला गुजरात में सामने आया है। यहां अंधविश्वास के चलते एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। दरअसल, पिता और ताऊ को शक था कि लड़की के अंदर भूत […]

नई दिल्ली: अंधविश्वास की जड़ें आज भी इतनी गहरी हैं कि कुछ लोग इसके चक्कर में पड़कर सबकुछ गंवा बैठते हैं। इसी तरह का मामला गुजरात में सामने आया है। यहां अंधविश्वास के चलते एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। दरअसल, पिता और ताऊ को शक था कि लड़की के अंदर भूत है।

अभी पढ़ें – करवाचौथ की सामग्री देने आई महिला की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी तो सामने आई ये खौफनाक कहानी

---विज्ञापन---

खूब यातना दी

ऐसे में उन्होंने उसे खूब यातना दी। लड़की को गन्ने के खेत में बांधकर पीटा गया, उसे भूखा रखा। इन यातनाओं के बाद उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है ​कि पिता और ताऊ तंत्र-मंत्र में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि इससे भूत भाग जाएगा। हालांकि मारपीट के बाद लड़की की मौत हो गई। जब घटना के बारे में लड़की की मां और नाना को पता चला तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद यह पूरा मामला खुला। घटना गिर सोमनाथ जिले में तालाला के धावा गांव की है।

भाई को बताई बात

पुलिस के मुताबिक, 9वीं क्लास में पढ़ने वाली मृतक लड़की की उम्र 14 साल थी। वह करीब सालभर से ताऊ दिलीप अकबरी के घर रह रही थी। ताऊ तंत्र मंत्र में भरोसा करता है। उसने ही 1 अक्टूबर को सूरत में रहने वाले भाई भावेश को फोन लगाकर बताया कि तुम्हारी बेटी को भूत लग गए हैं। यह सुनकर पिता सूरत से धावा पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने आपसी सलाह की और उसका भूत भगाने के लिए तंत्र मंत्र का रास्ता चुन लिया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें MP News: प्यार का दर्दनाक अंत!, प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी

गन्ने के खेत में जमकर पीटा

इसी दिन पिता और ताऊ लड़की को लेकर गांव के गन्ने के खेत में गए। यहां उसे बांधकर जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद लड़की बेसुध हुई तो दोनों भाई उसे उसी हालत में छोड़कर घर आ गए। 5 अक्टूबर को जब उन्होंने खेत में जाकर देखा तो बेटी उसी हालत में पड़ी थी। इसके 2 दिन बाद 7 अक्टूबर की सुबह 11 बजे दोनों खेत में पहुंचे तो बेटी के शरीर से बदबू आ रही थी और कीड़े लग गए थे तब उन्हें लगा कि बेटी की मौत हो गई है। दोनों ने उसी रात बेटी का शव वहीं खेत में जला दिया। इसके बाद उन्होंने मां को बताया, शक होने पर मां ने पूछा कि अंतिम संस्कार के लिए उसका इंतजार क्यों नहीं किया गया, तब जाकर पूरा मामला खुला।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 13, 2022 11:53 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola