मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अभिनेता पिता-पुत्र से भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन के लिए समर्थन देने का आग्रह किया।

विज्ञापन

हर साल 80 हजार की मौत

विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार भारत में ही प्रतिवर्ष लगभग अस्सी हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मृत्यु का तेरह प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक ज्यादातर मामलों में दुर्घटनाएं या तो लापरवाही के कारण होती हैं या सड़क उपयोगकर्ता की सड़क सुरक्षा जागरूकता की कमी के कारण होती हैं। इसलिए, सड़क सुरक्षा शिक्षा उतनी ही आवश्यक है जितनी जीवित रहने के अन्य बुनियादी कौशल।

हादसे कम करना

विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का उद्देश्य वर्तमान और संभावित सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच  सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करना। हर साल सड़कों पर मारे गए और घायल लोगों की संख्या को कम करने के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा जानकारी प्रदान करना है। मंत्रालय ने कहा हमारा उद्देश्य वर्तमान और संभावित सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा जानकारी प्रदान करना है। मिशन का मकसद हर साल हमारी सड़कों पर मारे गए और घायल लोगों की संख्या को कम करना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ