कौन थीं RAS अधिकारी तरु सुराणा? डेंगू से गई जान, चेन्नई के अस्पताल में निधन

RAS Taru Surana Death: आरएएस अधिकारी तरु सुराणा की मौत की खबर ने सन्न कर दिया है। उनकी जान डेंगू के कारण गई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

RAS Taru Surana

RAS Taru Surana

RAS Taru Surana Death: राजस्थान में डेंगू लगातार घातक होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में डेंगू से नर्सिंगकर्मियों, डॉक्टरों और बिजनेसपर्संस की जान जा चुकी है। शनिवार को डेंगू ने एक आरएएस अधिकारी की भी जान ले ली। जानकारी के अनुसार, डेंगू से पीड़ित आरएएस अधिकारी तरु सुराणा का निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। तरु सुराणा की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वहां भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आइए जानते हैं आरएएस अधिकारी तरु सुराणा कौन थीं।

विज्ञापन

DIG स्टांप के तौर पर कार्यरत थीं तरु सुराणा 

आरएएस अधिकारी तरु सुराणा की उम्र 42 साल थी। वह उदयपुर की रहने वाली थीं और जिले में DIG स्टांप के पद पर कार्यरत थीं। पढ़ने-लिखने में शुरू से ही अव्वल रहीं तरु ने नेट क्वालिफाई किया था। उन्होंने सोशियोलॉजी में एमए और सोशियोलॉजी में ही पीएचडी की थी। उन्हें 2011 में पहली पोस्टिंग राजसमंद जिले में मिली। जहां वह ट्रेनी ADM के तौर पर कार्यरत थीं। इसके बाद बांसवाड़ा में लंबे समय से पदस्थ रहने के बाद उन्हें गृह जिला उदयपुर मिला।

विज्ञापन

हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद हुई मौत 

तरु को सबसे पहले तबीयत बिगड़ने पर उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें डेंगू होने का पता चला। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर उन्हें हार्ट संबंधी समस्या आने लगी। जब ये समस्या बढ़ने लगी तो उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया। चेन्नई में उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। आरएएस एसोसिएशन ने उनके इलाज के लिए 25 लाख रुपये जोड़ने की पहल भी की थी।

विज्ञापन

एसडीएम प्रियंका बिश्नोई की जा चुकी जान 

आपको बता दें कि बीमारी ने पिछले दिनों राजस्थान की एक एसडीएम प्रियंका बिश्नोई की भी जान ले ली थी। उनका इलाज 15 दिनों तक अहमदाबाद में चला, लेकिन 19 सितंबर को मौत हो गई। प्रियंका बिश्नोई के इलाज में लापरवाही की बात भी सामने आ चुकी है। हालांकि वसुंधरा अस्पताल ने आरोपों से इनकार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ