---विज्ञापन---

राजस्थान

कौन हैं टीकाराम जूली? जिन्हें राजस्थान कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने की हो रही चर्चा

Who is Tikaram Jully in Hindi: टीकाराम जूली पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह नए प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

Who is Tikaram Jully in Hindi: राजस्थान में जहां एक ओर बीजेपी की सरकार बन चुकी है तो वहीं कांग्रेस के संगठन में भी बदलाव की तैयारी हो गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। वर्तमान में यह पद गोविंद सिंह डोटासरा के पास है।

गोविंद सिंह की जगह टीकाराम जूली का नाम चर्चा में है। कहा जा रहा है कि टीकाराम जूली को कांग्रेस का नया प्रदेशाध्यक्ष और डोटासरा को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन हैं टीकाराम जूली, जिन्हें बनाया जा सकता है कांग्रेस का नया प्रदेशाध्यक्ष…

---विज्ञापन---

अलवर ग्रामीण से विधायक हैं टीकाराम जूली

टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। वह पिछली गहलोत सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं। उन्हें राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और जेल कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया था। टीकाराम जूली का जन्म अलवर के बहरोड़ के पास काठूवास गांव में हुआ था। उनकी उम्र 43 साल है। इससे पहले वह कांग्रेस के अलवर जिला प्रमुख भी रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

टीकाराम जूली इससे पहले श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण, सहकारिता और इंदिरा गांधी नहर परियोजना राज्यमंत्री भी रहे हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जयराम यादव को शिकस्त दी थी। कुछ समय पहले जूली विवादों में आ गए थे। उन पर एक आरओ वाटर सप्लाई करने वाली कंपनी के मालिक ने 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।

https://twitter.com/Zinda_Avdhesh/status/1746798153087475745

---विज्ञापन---

डोटासरा ने 2020 में संभाली थी कमान

गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस ने जुलाई 2020 में प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। राजस्थान में सियासी उथल-पुथल के बाद उन्हें सचिन पायलट की जगह मिली थी। गोविंद सिंह को कांग्रेस का धाकड़ नेता माना जाता है। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ सीट से लगातार जीत दर्ज की है। वह पूर्व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। डोटासरा को पूर्व सीएम अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में मंत्री और अफसर के बीच बढ़ेगा तालमेल, क्या है सीएम का टिफिन शेयरिंग कॉन्सेप्ट?

First published on: Jan 15, 2024 04:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola