कौन हैं शीला सिंह? जिन्हें पुलिस ने किया नजरबंद, करणी सेना से है कनेक्शन

Sheela Singh Gogamedi: केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने बीते दिनों रजवाड़ों को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। जिसके बाद क्षत्रिय समाज लगातार उनका विरोध कर रहा है। वह राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

sheela singh gogamedi, karni sena

शीला सिंह गोगामेड़ी

Sheela Singh Gogamedi: रतनपुर बॉर्डर पर पुलिस ने शीला सिंह गोगामेड़ी को हिरासत में लिया है। शीला राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिवंगत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी है। शीला और बड़ी संख्या में उनके समर्थकों को पुलिस ने नजरबंद किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हिरासत में लेने की वजह

शीला सिंह गोगामेड़ी अपने समर्थकों संग गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का विरोध करने जा रही थीं। रुपाला 16 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। बता दें पुरुषोत्तम रुपाला ने बीते दिनों रजवाड़ों को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। जिसके बाद क्षत्रिय समाज लगातार उनका विरोध कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने मांगी माफी

समाज के अलग-अलग संगठनों ने बीजेपी से केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। हालांकि अपने बयानों को लेकर केंद्रीय मंत्री कई बार सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं। लेकिन यह विवाद शांत नहीं हो रहा है। क्षत्रिण समाज के लोग रुपाला का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

देशभर के राजपूत समाज में नाराजगी

दरअसल, रुपाला के बयान के बाद देशभर के राजपूत समाज में इसे लेकर नाराजगी है। राजस्थान और गुजरात के राजपूत समाज के लोग बीजेपी को उन्हें दोबारा लोकसभा उम्मीदवार बनाने से नाराज हैं। कई बार उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हो चुके हैं। आज गुजरात के राजकोट में क्षत्रिय सम्मेलन हो रहा है, जिसमें गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से राजपूत समाज के लोग पहुंचे हैं। शीला सिंह भी सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहीं थीं, इससे पहले उन्हें पुलिस ने नजर बंद कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ