इस मानसून जमकर बरसेंगे बदरा, फसलों की पैदावार होगी बेहतर, जानें IMD का ताजा अलर्ट

IMD Alert For Rainfall: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस बार देश में मानसून सीजन के दौरान (चार महीने)  लॉन्ग टर्म एवरेज की 106 प्रतिशत बारिश होगी। जून से सितंबर तक इस बार करीब 87 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Rain

Representative Image (Pixabay)

IMD Alert For Rainfall: किसानों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने इस मानसून सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जारी किया है। सोमवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस बार देश में मानसून सीजन के दौरान (चार महीने)  लॉन्ग टर्म एवरेज की 106 प्रतिशत बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर तक इस बार करीब 87 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

80 फीसदी किसान बारिश पर निर्भर

जानकारी के अनुसार देश भर के करीब 80% किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए मानसूनी बारिश पर ही निर्भर करते हैं। ऐसे में अगर मौसम विभाग का अनुमान सहीं निकला तो इस बार देश में फसलों की पैदावार अच्छी होगी। अनाज अच्छी मात्रा में हुआ तो इसका सीधा असर महंगाई कम करने में पड़ेगा।

विज्ञापन

इन राज्यों को छोड़कर देशभर में अच्छी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक और WMO में भारत के स्थायी प्रतिनिधि मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि साल 1951 से 2023 तक के आंकड़ों पर काम करने से पता चलता है कि भारत में इस बार मानसून सीजन में अच्छी बारिश होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना बनी है।

2023 में 94 फीसदी बारिश हुई थी

इससे पहले मौसम विज्ञान एजेंसी स्काईमेट ने 9 अप्रैल को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक देशर के अलग-अलग हिस्सों में 96 से 104 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। बता दें 86.86 सेंटीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। 2023 में 94 फीसदी बारिश हुई थी और 2022 में सामान्य से ज्यादा 106 फीसदी बारिश हुई थी।

विज्ञापन

यहां होगी कम बारिश

जानकारी के अनुसार ओडिशा, असम, मिजोरम नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में इस बार सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले 2023 मानसून सीजन में 25 से 30 सितंबर के बीच पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश खत्म हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ