---विज्ञापन---

देश angle-right

46,50,00,00,000 का सामान जब्त, लोकसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन

Election Commission: चुनाव आयोग के अनुसार वह देशभर में रोजाना करीब 100 करोड़ का (नकदी समेत) सामान जब्त कर रहा है। अब तक करीब 4650 करोड़ का सामान जब्त किया जा चुका है।

---विज्ञापन---

Election Commission: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि वह 1 मार्च 2024 से देशभर में रोजाना करीब 100 करोड़ का (नकदी समेत) सामान जब्त कर रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार अब तक करीब 4650 करोड़ का सामान जब्त हो चुका है। जिसमें तकरीबन 395 करोड़ नकदी है और अन्य कीमत का शराब, नशीला पदार्थ व गिफ्ट आइटम हैं।

---विज्ञापन---

जारी रहेगा चुनाव आयोग का एक्शन

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार इस बार अब तक नकदी समेत 4650 करोड़ की जब्ती साल 2019 लोकसभा चुनाव में कुल जब्ती से भी ज्यादा है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा धनबल के इस्तेमाल पर यह सख्ती जारी रहेगी। सभी राज्यों में पारदर्शी चुनाव कराने और धनबल के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए अलग टीम का गठन किया गया है।

तमिलनाडु से सबसे ज्यादा 53 करोड़ नकद जब्त

चुनाव आयोग के अनुसार देशभर से 4650 करोड़ की जब्ती की गई है, जिसमें 395 करोड़ नकद बरामद हुए हैं। सबसे ज्यादा नकदी तमिलनाडु में 53 करोड़  फिर तेलंगाना में 49 करोड़,  महाराष्ट्र में 40 करोड़,  कर्नाटक और राजस्थान में 35-35 करोड़ रुपए से ज्यादा जब्त किए गए हैं।

---विज्ञापन---

2019 में हुए थे 844 करोड़ नकद जब्त

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 844 करोड़ नकद जब्त किए गए थे। इसके अलावा पिछले लोकसभा चुनाव में 304 करोड़ रुपए मूल्य की शराब जब्त हुई थी। जबकि इस बार 1 मार्च 2024 से अब तक कुल करीब 490 करोड़ की शराब जब्त हो चुकी है। इसी तरह पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 1280 करोड़ कीमत का नशीला पदार्थ (ड्रग्स) जब्त किया गया था। इस बार अब तक 2068 करोड़ कीमत का नशीला पदार्थ जब्त हो चुका है। 2019 लोकसभा चुनाव में कुल 60.15 करोड़ कीमत के गिफ्ट आइटम जब्त किए गए थे। इस बार अब तक 1142 करोड़ रुपए मूल्य के उपहार जब्त किए जा चुके हैं।

First published on: Apr 15, 2024 03:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola