पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पहुंची अजमेर दरगाह, मांगी यह दुआ

अजमेर में सीएम ममता बनर्जी

अजमेर में सीएम ममता बनर्जी

अजमेर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार दोपहर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं। यहां वह कुछ देर रुकी और उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाई। दरगाह पर उन्होंने देश में शांति व उन्नति के लिए दुआ की। उन्होंने देश में खुशहाली, और सद्भाव के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को दूसरी बार सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत के लिए अजमेर पहुंचीं हैं। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी साल 1999 में अजमेर आई थीं। उस समय उन्हें रेल मंत्री बनाया गया था। गौरतलब है कि ममता बनर्जी भारत की पहली महिला रेल मंत्री थी।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर तीनों की फोटो वायरल हो रही है।
बता दें जी-20 की अध्यक्षता मिलने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के सीएम और विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई थी। वह इसी बैठक में शामिल लेने दिल्ली आई थी। बैठक के बाद वह अजमेर पहुंची।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ