Nirmal Pareek
Read More
---विज्ञापन---
जयपुर: राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले बेरोजगारों ने मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को ज्ञापन दिया। उन्होंने युवा बेरोजगारों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में शिक्षक भर्ती लेवल-2 में कम किए गए 6 हजार पदों को बहाल करने सहित कई मांगे रखी गयी है। महासंघ के अध्यक्ष के उपेन यादव ने कहा कि ज्ञापन में शामिल सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई है।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि अध्यापक भर्ती लेवल 2 में 6 हजार पद कम किए गए है। बेरोजगारों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग में हजारों पद अभी भी रिक्त है। इसलिए रीट लेवल एक में बिना पद कम किए अध्यापक भर्ती लेवल 2 में पद बढ़ाएं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालयाध्यक्ष और पीटीआई भर्ती का दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल भी जल्द जारी करने की मांग की गई है।
उपेन यादव ने बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जी से मुलाकात करके अध्यापक भर्ती level-2 में पद बढ़ाने, प्रयोगशालासहायक, पुस्तकालयाध्यक्ष PTI भर्ती का दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी करवाने, कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम जल्द जारी करवाकर जल्द से जल्द चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दिलवाने और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया के बाद रिक्त पदों पर शिथिलता दिलवाने, संस्कृत विभाग में नई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी करवाने तथा रीट प्रमाण पत्र जारी करवाने के साथ-साथ अध्यापक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी करवाने और विद्या संबल योजना के योजना के तहत गैस फैकल्टी शिक्षक लगाने के बजाय नियमित तौर पर भर्ती निकलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
बता दें, उपेन यादव अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोले हुए है। उपेन यादव ने हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में दांडी यात्रा निकाली थी। सीएम गहलोत के आश्वासन के बाद बेरोजगार राजस्थान लौट आए है। बेरोजगारों की सीएम गहलोत संग मीटिंग प्रस्तावित है। उपेना यादव ने कहा कि मीटिंग के बाद ही आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।