Schools Closed Due To Pollution in Khairthal-Tijara District: राजस्थान के इतिहास में पहली बार प्रदूषण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदूषण की वजह से एक जिले में कक्षा 1 से 5वीं तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) ने इसके आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि एक्यूआई का स्कोर बढ़ने से पहले ऐहतियात बरती जा रही है।
खैरथल-तिजारा में बंद रहेंगे स्कूल
राजस्थान में सबसे पहले खैरथल-तिजारा जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। खैरथल-तिजारा एडीएम शिवपाल जाट ने इसके आदेश जारी किए हैं। कक्षा 1 से 5 तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके अनुसार, आगामी आदेशों तक छुट्टी का आदेश प्रभावी रहेगा।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather: 8 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें राजस्थान के मौसम का हाल
आदेश में एडीएम ने क्या कहा?
आदेश में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 450 पार कर जाने के बाद राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर को आदेश जारी किए थे। उसी के अनुसरण में खैरथल-तिजारा में स्थित सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 5वीं तक) 20 नवंबर से 23 नवंबर तक भौतिक अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लास संचालित करने की व्यवस्था करेंगे। एडीएम ने कहा है कि यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए ही लागू होगा।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के पत्र पर चुनाव आयोग का संज्ञान, मुस्लिम महिलाओं के हक में आया फैसला
खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI
आपको बता दें कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच जाने के बाद राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को लागू कर दिया है। इसके तहत सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। इस फैसले के बाद अलवर और भरतपुर जिलों में करीब तीन हजार खदानों के साथ क्रेशर और ईंट भट्टों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के 26 जिलों में AQI खराब स्तर पर पहुंच चुका है। झुंझुनूं, भिवाड़ी, करौली और बीकानेर में हालात गंभीर हो गए हैं। यहां 300 से ज्यादा AQI दर्ज किया गया है। झुंझुनूं में एक्यूआई 432 और भिवाड़ी में 398 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: संभल की वो मस्जिद, जहां होगा कल्कि अवतार! मंदिर होने के दावे पर कोर्ट ने दिया ये आदेश
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines