Rajasthan Weather: 8 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें राजस्थान के मौसम का हाल

Rajathaan Winter: राजस्थान में सर्दी धीरे-धीरे ही सही अब अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में सोमवार को कई शहरों में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं जयपुर में सोमवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

Winter Update

Winter Update

Rajasthan Weather Winter Update: उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ-साथ राजस्थान में भी इस भी इस बार सर्दी की एंट्री देर से हुई है। अब तक कई जिलों में तापमान 11 डिग्री से नीचे नहीं गया है। वहीं पिछले साल कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया था। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार तापमान के गिरने के पीछे वेस्टर्न डिस्टरबेंस बड़ी समस्या है। इस कारण उत्तर से आने वाली सर्द हवाएं अभी शुरू नहीं हुई है।

आज सुबह प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार की सुबह सूरज धुंध में लिपटा नजर आया। कोहरे के कारण भरतपुर शहर की विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। भरतपुर से मथुरा जाने वाली रोड़ कोहरे के कारण जाम जैसी स्थिति बन गई। टोंक और अलवर में भी कोहरा छाया रहा। नवंबर के शुरुआती 15 दिनों में बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टेरबेंस आ रहे हैं, उसको देखकर मौसम वैज्ञानिकों को लग रहा है कि इस सीजन में दिसंबर और जनवरी में अच्छी सर्दी रह सकती है।

जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने बताया हमने अक्टूबर में फोरकास्ट जारी किया था। उसमें हमने नवंबर में औसत से ऊपर तापमान रहने की बात कही थी। सर्दी नहीं पड़ने के पीछे का कारण एक्टिव वेस्टर्न डिस्टेरबेंस का नहीं आना है। ये फिलहाल हमारे एरिया से नहीं गुजर रहे हैं। अगले एक-दो दिन में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट रह सकती है।

जयपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात

जयपुर में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। जोकि औसत से 1.4 डिग्री कम है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुुंझुनूं जैसे जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। जिसके चलते उन्हें ऑरेंज जोन में रखा गया है। पूरे राज्य में पिलानी सबसे ठंडा दिन रहा। जहां न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। यहां लगातार चैथे दिन का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। रविवार को भी न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ