Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पहाड़ों से आने लगी सर्द हवाएं, तापमान में आई तेजी से गिरावट
Edited By Nirmal Pareek

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Edited By Nirmal Pareek

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Rajasthan Weather News: राजस्थान में नवंबर का महीना बीतने के साथ ही ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तरी हवा के कारण रात के तापमान के समय ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के चार स्थानों पर रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे चला गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अब राजस्थान में भी दिखेगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। ज्यादातर जिलों में तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रात के समय ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक इस महीने के अंत तक पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक भी आ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले यहां का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री था। जो बुधवार को 17.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।
बता दें कि पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं की दिशा अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तरफ हो गई है जिसका असर अगले कुछ दिनों में और भी देखा जाएगा। इस समय हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने के अनुसार अगले चार दिन तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। नवंबर के अंत तक तापमान गिरोगा, वहीं दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर होने से हवाएं उत्तर से पश्चिम की ओर आने लगेंगी। इन ठंडी हवाओं से मैदानी राज्यों में तापमान गिरेगा, जिसमें राजस्थान भी शामिल है। सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ बेल्ट में रात में सर्दी का असर तेज होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: