Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पहाड़ों से आने लगी सर्द हवाएं, तापमान में आई तेजी से गिरावट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में नवंबर का महीना बीतने के साथ ही ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तरी हवा के कारण रात के तापमान के समय ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के चार स्थानों पर रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे चला गया। प्रदेश में सबसे कम […]

Author
Edited By : Nirmal Pareek Updated: Nov 17, 2022 12:26
Rajasthan Winter Alert
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan Weather News: राजस्थान में नवंबर का महीना बीतने के साथ ही ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तरी हवा के कारण रात के तापमान के समय ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के चार स्थानों पर रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे चला गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अब राजस्थान में भी दिखेगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। ज्यादातर जिलों में तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रात के समय ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक इस महीने के अंत तक पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक भी आ सकता है।

---विज्ञापन---

राजधानी के तापमान में तेजी से गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले यहां का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री था। जो बुधवार को 17.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

बता दें कि पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं की दिशा अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तरफ हो गई है जिसका असर अगले कुछ दिनों में और भी देखा जाएगा। इस समय हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने के अनुसार अगले चार दिन तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। नवंबर के अंत तक तापमान गिरोगा, वहीं दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ठंडी हवाओं से मैदानी राज्यों में गिरेगा तापमान

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर होने से हवाएं उत्तर से पश्चिम की ओर आने लगेंगी। इन ठंडी हवाओं से मैदानी राज्यों में तापमान गिरेगा, जिसमें राजस्थान भी शामिल है। सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ बेल्ट में रात में सर्दी का असर तेज होगा।

First published on: Nov 17, 2022 12:26 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.