Jaipur Couple Video Viral: रूम के पर्दे लगाना भूला कपल..., जयपुर के 5-स्टार होटल से वीडियो वायरल

Jaipur Couple Video Viral: राजस्थान के जयपुर से एक फाइव स्टार होटल के रूम का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक कपल का प्राइवेट मोमेंट शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसकी वजह से जयपुर के एक फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई और ट्रैफिक जाम हो गया।

Jaipur Couple Video Viral

कपल का वीडियो वायरल (X)

Jaipur Couple Video Viral: राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया और खबरों का केंद्र बना हुआ है। इस वीडियो में दिखने वाले कंटेंट ने जयपुर के एक फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लगातार रास्ता तक जाम करवा दिया था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतना सब कुछ कराने वाला ये वीडियो उसी फ्लाईओवर से शूट किया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई। दरअसल, वीडियो में एक कपल का प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड था, जो एक गलती की वजह से पूरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में?

द फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, यह वायरल वीडियो जयपुर के 22 गोदाम के पास फाइव स्टार हॉलिडे इन होटल का है। वीडियो में होटल रूम के अंदर एक कपल मस्ती करते और संबंध बनाते दिख रहे हैं। वहीं, होटल के बाहर फ्लाईओवर पर लोगों की भारी भीड़ रूम में कपल को देख रही थी। इस दौरान कई लोग इसकी वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कपल को गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। ये सारी चीजें इसलिए हो रही थीं क्योंकि कपल ने अपने रूम की खिड़की पर पर्दा नहीं लगाया था। वीडियो में दिख रहे कपल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और न ही वायरल वीडियो से जुड़ी कोई शिकायत पुलिस ने दर्ज की है।

विज्ञापन

होटल के बाहर सड़क पर जाम

ये बताना थोड़ा मुश्किल है कि ये वीडियो कब का है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये वीडियो 17 जून की रात करीब 10 बजे का है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कपल किसी वजह से खिड़की पर पर्दे डालना भूल गया है। इसकी वजह से सड़क पर चलने वाले लोगों को रूम के अंदर होती हरकतें साफ-साफ दिखाई दे रही थीं। धीरे-धीरे होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसकी वजह से सड़क पर ट्रैफिक लग गया।

विज्ञापन

लोग ले रहे कपल की चुटकी

इस वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स को लोगों ने अपने कमेंट से भर दिया है। कुछ लोग कमेंट में वीडियो के कपल की चुटकी ले रहे हैं। कुछ कपल की प्राइवेसी को खतरा बताते हुए होटल पर दोष डाल रहे हैं। कई लोग इसे पति-पत्नी के पर्सनल स्पेस का मजाक बता रहे हैं। एक यूजर ने तो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि शायद कपल रूम के पर्दे लगाना भूल गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ