राजस्थान में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, माउंट आबू में माइनस में दर्ज हुआ पारा

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के कई शहरों के तापमान में मंगलवार रात को गिरावट दर्ज की गई।

Rajasthan weather Update

Rajasthan weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। 2 दिसंबर की रात कई शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं सिरोही के माउंट आबू में पारा आज सुबह मानइस में दर्ज किया गया। आबू में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। आबू में गाड़ियों की छत, कांच और घास और पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ जमी नजर आई।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीकर के फतेहपुर में भी पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पारा दर्ज हुआ। अजमेर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 11.6 डिग्री, बीकानेर में 10.8 डिग्री, चूरू में 7.4 डिग्री, जयपुर में 12.8 डिग्री, जैसलमेर में 11.4 डिग्री, जोधपुर में 14.2 डिग्री, कोटा में 15.5 डिग्री, गंगानगर में 10.8 डिग्री, उदयपुर में 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं आबू में आज सुबह -1 डिग्री पारा रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

ठंडी हवाओं के कारण बढ़ेगी सर्दी

जोधपुर, जैसलमेर-बाड़मेर समेत सभी सरहदी इलाकों में मंगवालर को न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ में भी सुबह घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम दर्ज की गई। राजधानी जयपुर समेत तमाम शहरों में मौसम साफ होने के बाद तेज धूप निकली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अब कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम तेज सर्दी रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ