Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण कई जिलों में तापमान गिर गया। लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिली है। रविवार को प्रदेश की फिजाओं में हल्की ठंड घुली रही। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 2-3 दिनों में जयपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

विज्ञापन

होली के बाद बढ़ेगी गर्मी

नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। जिसके कारण जौं, चना, गेहूं, और सरसों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। होली के बाद प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है और पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1632259583652818947?cxt=HHwWhsDTja_c-aYtAAAA

अजमेर में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में यह बदलाव 8 मार्च तक जारी रहेगा। शनिवार को जयपुर सहित अजमेर, बूंदी, सीकर, बीकानेर, चूरू और नागौर जिलों में हुई बारिश का असर रविवार को भी बना रहा। वहीं सबसे ज्यादा बारिश अजमेर जिले में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां पर 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश कोटा और उदयपुर संभाग में हो सकती है। आने वाले 4-5 दिनों तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। इसी तरह मंगलवार को अलवर, बारां,जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक में बारिश होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ