Rajasthan Politics: जेपी नड्डा ने भाजपा के इन चार दिग्गजों से की वन-टू-वन मीटिंग, जानें इसके सियासी मायने

JP Nadda

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी की सूची जारी की।

Rajasthan Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को जयपुर में थे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें की। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा के चार नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की। जिसमें उनसे पार्टी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। अलग-अलग नेताओं के बारे में फीडबैक लिया गया। सूत्रों की मानें तो चारों नेताओं की आगामी चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर भी मंत्रणा की गई।

इन नेताओं से की अलग-अलग चर्चा

पार्टी अध्यक्ष ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ अलग-अलग चर्चा की। सियासी गलियारों में चर्चा तो इस बात की भी है कि चारों नेताओं के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव को समाप्त करने को नड्डा ने इनसे अलग-अलग बैठक की।

पिछले दिनों वसुंधरा राजे ने आगामी चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की थीं। वसुंधरा पार्टी के कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आती। हालांकि आला नेताओं से जुड़े कार्यक्रमों में वे जरूर नजर आती हैं। कुल मिलाकर पार्टी में वसुंधरा राजे और उनके विरोधी गुट के नेताओं से नड्डा की अलग-अलग मुलाकात कुछ बड़े संकेत का इशारा कर रही है।

जल्द होगी चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा

इससे पहले नड्डा ने बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग ली। मीटिंग में परिवर्तन यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं सूत्रों की मानें तो पार्टी अगले सप्ताह चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर सकती है। यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी किसे सौंपती है।

ये भी देखेंः

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ