हाय रे 'राज'नीति! विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए पूर्व विधायक की बेटी ने भाई को चप्पलों से पीटा

Rajasthan Elections 2023 Former MLA's daughter beats brother with slippers For Ticket
विज्ञापन

Rajasthan Elections 2023 Sister Hits Brother With Slippers For Ticket: राजस्थान में उस वक्त अजीब नजारा देखने को मिला जब, भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी ने टिकट के लिए अपने भाई को चप्पलों से पीटा। मामला जयपुर के भाजपा कार्यालय के बाहर का है। पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के पूर्व विधायक जयराम जाटव और उनकी बेटी मीना कुमारी, दोनों अगले विधानसभा चुनाव के लिए अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट चाहती हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक का बेटा अपने पिता के समर्थन में पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान मीना कुमारी ने अपने भाई की चप्पलों से पिटाई कर दी।

विज्ञापन

मीना कुमारी ने अपने पिता पर लगाए हैं गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि भाजपा से टिकट के लिए जुगत में जुटी मीना कुमारी ने अपने पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मीना ने अपने ही पिता पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है और दावा किया है कि उनके पिता जयराम जाटव ने गलत तरीके से जमीन हासिल की है।

मीना कुमार ने खुद की जान को खतरा बताते हुए अपने पिता और भाई पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उधर, भाई को चप्पलों से पीटे जाने की घटना को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि किसी को भी चुनाव लड़ने और पार्टी से टिकट लेने का अधिकार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ