राजस्थान में गैंगरेप पीड़िता ने जान दी, 6 लोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लूटी थी इज्जत

Churu Minor Girl Misdeed Case: राजस्थान के चुरू में एक छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले 6 लोगों ने छात्रा के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया। आरोपियों ने उसे वीडियो वायरल कर बदनाम करने की भी धमकी दी। जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया।

crime news

crime news

Rajasthan Crime News: राजस्थान के चुरू में एक छात्रा से 6 लोगों ने गैंगरेप किया। वीडियो बनाकर धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वे इसे वायरल कर देंगे। 11वीं की छात्रा डर गई और उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। आरोपियों ने छात्रा के पिता की हत्या की धमकी दी थी। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी ने रविवार को जहर निगल लिया।

तबियत बिगड़ने पर वे बेटी को बीकानेर लेकर गए थे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पिता ने थाने में आकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। मामला जिले के एक गांव का है। एक जिम में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। छात्रा की मौत के बाद लोगों में गुस्सा दिखा। आरोपियों के खिलाफ लोगों ने बाजार बंद करवा रोष जताया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सीएम के नाम कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

आरोपियों ने नशा देकर जिम में किया गैंगरेप

आरोपियो में यूनिस खान, रोहित सांसी, मोहसिन खान, जावेद खान, यूनिस खान, अजय सांसी और सोहेल शामिल हैं। जो फोन पर भी लड़की को तंग करते थे। पिता ने इन युवकों को कई बार समझाया था। लेकिन ये लोग माने नहीं। पिता ने आरोप लगाया कि 10 मई को वे एक निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान 6 युवक बेटी को जिम में ले गए। बाहर से ताला लगा दिया गया। जिसके बाद बेटी को नशा दिया और उससे गैंगरेप किया। आरोपी रोहित ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। पिता की हत्या कर दी जाएगी। जिसके बाद उनकी बेटी डर गई थी। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अभी फरार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ