7 साल तक हर रात नए छात्र से कुकर्म करता था मौलाना, हत्या केस में पकड़े आरोपितों ने कबूला जुर्म

Ajmer Maulana Murder Case: राजस्थान में मौलाना की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पहला लग रहा था कि हत्या लूटपाट के लिए हुई है। लेकिन पुलिस ने बारीकी से जांच की, तो छात्रों की भूमिका मर्डर में सामने आई। छात्रों ने भी मौलाना के बारे में चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई।

ajmer murder

अजमेर में मौलाना की हत्या।

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अजमेर में मौलाना की हत्या के मामले को पुलिस ने सॉल्व कर लिया है। 26 अप्रैल की रात मौलाना माहिर का मर्डर किया गया था। पुलिस ने आरोपी 6 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है। लेकिन हत्याकांड के पीछे जो वजह सामने आई है, उसे जानने के बाद खुद पुलिस भी हैरान है। बच्चों ने कहा कि उनका सात साल से शोषण किया जा रहा था। वे लोग तंग आ चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या को अजमेर के दौराई नगर इलाके में अंजाम दिया गया। यहां की मोहम्मदी मस्जिद में मोहम्मद माहिर मौलाना को विद्यार्थियों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को जानकारी दी गई थी कि 3 नकाबपोशों ने वारदात को रात के समय अंजाम दिया है। मौलाना की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई। बच्चों को आरोपियों ने धमकी देकर चुप करवा दिया। लेकिन पुलिस को कोई क्लू जांच में नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो हत्याकांड से पहले दो बच्चे बाजार की ओर जाते दिखे। पुलिस ने सख्ती से दोनों से पूछताछ की, तो उन्होंने राज उगल दिया। बच्चों ने बताया कि आरोपी यूपी के रामपुर का रहने वाला था, जो उनसे रात के समय कुकर्म करता था। वह 7 साल से इस मस्जिद में शिक्षा दे रहा था। बच्चे अलग-अलग शहरों से यहां आए हुए हैं। आरोपी बच्चों को धमका कर और लालच देकर गंदा काम करता था।

विज्ञापन

नींद की दवा देकर बच्चों ने घोंटा गला

यही नहीं, वह उनको मोबाइल में गंदे वीडियो दिखाता था। जिसके बाद उसके मर्डर की प्लानिंग की। बच्चों ने 26 अप्रैल की रात को रायते में नींद की दवा मौलाना को दे दी। इसके बाद सोते ही 6 बच्चों ने रस्सी से उसका जब तक गला घोंटा, तब तक उनको मरने का यकीन नहीं हो गया। इसके बाद पुलिस को मारपीट की झूठी कहानी सुनाई, ताकि लूट के लिए हत्या का केस लगे। पुलिस को मौलाना का मोबाइल भी मिला है। जिसमें कई गंदे वीडियो और अश्लील साइटें देखे जाने की पुष्टि हुई है। जो किशोर अरेस्ट किए गए हैं, वे लगभग 15 साल के हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ