देवरानी को मायके ले जाने से रोका तो जेठानी पर चढ़ाई कार; हुई मौत, विवाद के बाद ससुराल आए थे परिजन

Jodhpur Crime News, Rajasthan Crime News, Crime News, Jodhpur News, Rajasthan News

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक महिला को कैंपर से कुचल कर मारने का मामला सामने आया है। घटना राजीव गांधी नगर थाना इलाके के सालोड़ी गांव की है जहां ससुराल से एक महिला को जबरन ले जाने पर हुए विवाद में रोकने आई उसकी जेठानी को ड्राइवर ने कैंपर से कुचल दिया।

विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

मामला देर शाम रविवार का है। थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया- जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र की निवासी रेखा का सालोड़ी में ससुराल है। रविवार को दिन में पति-पत्नी के बीच आपस में झगड़ा हुआ था। इस पर रेखा ने अपने मायके में फोन कर दिया, उसके बाद उसकी मां, भाई, बहन सहित मायके के लोग कैंपर में ससुराल पहुंच गए और रेखा को अपने साथ कैंपर में लेकर जाने लगे। इस पर महिला की जेठानी सुखी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए एमडीएम हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

ड्राइवर ने 500 मीटर तक दौड़ाई कैंपर

विवाद के दौरान जेठ कैंपर के बोनट पर लटक गया, लेकिन कैंपर रोकने के बजाय ड्राइवर ने 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी। मामले का पता लगने पर गांव के चौराहे पर ग्रामीणों ने कैंपर को रुकवा लिया और उसे आग के हवाले कर दिया। कैंपर में सवार महिला, उसकी दो बेटियों व चालक को कुछ लोगों ने भीड़ से बचाकर दुकान में छिपाया। घटना को लेकर राजीव गांधी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवरानी, उसकी मां, बहन, भाई समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ