Rajasthan Budget Session: राजस्थान विधानसभा में अभिभाषण पर चर्चा चल रही है। इन सबके बीच आज का दिन सबसे महत्वपूर्ण है। गहलोत सरकार को राइट टू हेल्थ बिल के लिए सदन से लेकर सड़क तक विरोध झेलना पड़ रहा है। पिछले सत्र में सदन में रखे गए राइट टू हेल्थ बिल को दोबारा संशोधन के साथ लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के नेतृत्व में बनी 17 सदस्यीय प्रवर समिति को सौंप दिया गया था।

विज्ञापन

प्रवर समिति की आज दूसरी बैठक विधानसभा में होगी। जिसमें यह तय होगा कि राइट टू हेल्थ बिल में किन संशोधनों को समाहित कर राज्य सरकार इस बिल को विधानसभा में दोबारा रखेगी। फिलहाल चिकित्सकों को इस बिल को लेकर आपत्ति है और वह लगातार इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा राजस्थान मेडिकल सर्विसेज काॅरपोरेशन लिमिटेड का नौवां और दसवां वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे। मंत्री राजेंद्र यादव महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर का 2019-2020 से 2022-23 तक का वार्षिक प्रतिवेदन, कोटा विश्वविद्यालय का 2019-20 से 2022-23 तक वार्षिक प्रतिवेदन, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का 2020-21 से 2022-23 तक का वार्षिक प्रतिवेदन, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का 2019-20 से 2022-23 तक का वार्षिक प्रतिवेदन, एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर का 2022-23 का वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ