टीना डाबी की फैमिली के लिए आई गुड न्यूज, बहन के साथ प्रमोशन देने की तैयारी में भजनलाल सरकार

Tina Dabi Ria Dabi: राजस्थान में पोस्टेड आईएएस टीना डाबी को नए साल पर गुड न्यूज मिल सकती है। टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी आईएएस हैं। उन्हें भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।

Tina Dabi Ria Dabi

टीना डाबी, रिया डाबी।

विज्ञापन

Tina Dabi Ria Dabi: आईएएस टीना डाबी लगातार चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वे बाड़मेर कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। हाल ही में उनके कुछ वीडियोज वायरल हुए थे। जिसमें वे साफ-सफाई न रखने वाले दुकानदारों को लताड़ लगाती नजर आ रही थीं। इसी के साथ उन्होंने एक स्पा सेंटर पर भी छापा मारा था। उनके ‘नवो बाड़मेर अभियान’ की सराहना की जा चुकी है। अब टीना डाबी को नए साल में खुशखबरी मिल सकती है और वो भी उनके परिवार के साथ। जी हां, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार टीना डाबी को प्रमोशन देने की तैयारी कर रही है।

8 अधिकारियों को मिल सकता है प्रमोशन 

जानकारी के अनुसार, राजस्थान में हर साल अधिकारियों के दो बार प्रमोशन किए जाते हैं। नए साल में भी प्रमोशन होने हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन भी दिया जाता है। कहा जा रहा है कि टीना डाबी समेत 2016 बैच के 8 अधिकारियों को सरकार प्रमोशन देगी। इसमें टीना के अलावा अमित यादव, डॉ. मंजू, रोहिताश सिंह तोमर, जसमीत सिंह संधू, अर्तिका शुक्ला और प्रताप सिंह जैसे अफसरों का नाम शामिल है। खास बात यह है कि टीना डाबी की बहन रिया डाबी को भी सरकार प्रमोशन दे सकती है।

विज्ञापन

4 साल पहले ही आईएएस बनी हैं रिया डाबी 

रिया डाबी 4 साल पहले ही आईएएस बनी हैं। रिया डाबी ने 2020 में आयोजित यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 15वीं रैंक हासिल की थी। रिया ने पिछले साल ही शादी की है। उनके पति मनीष कुमार आईपीएस हैं। वह राजस्थान के मावली में ASP के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

2021 में हुई थी दूसरी शादी 

बता दें कि टीना डाबी के दूसरे पति डॉ. प्रदीप गवांडे भी आईएएस हैं। वह जालोर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दोनों की शादी 2021 में हुई थी। टीना डाबी ने इससे पहले अतहर आमिर खान से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ