भीलवाड़ा में ATS-SOG की कार्रवाई, PFI से कनेक्शन में 22 साल का युवक गिरफ्तार
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान टीम ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। युवक पर आरोप है, कि वो देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। युवक सोशल मीडिया के जरिए दूसरे लोगों को भी इन सबके के लिए भड़का रहा था। साथ ही प्रतिबंधित राष्ट्र विरोध संगठन पीएफआई का समर्थन कर रहा था।
पिछले 6 महीने में भीलवाड़ा में एटीएस और एसओजी की यह दूसरी कार्रवाई है। एंटी टेररिस्ट स्क्कॉड (एटीएस) ने युवक के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए है,आरोपी युवक के मोबाइल में से कई विदेशी नंबर भी मिले है।
एंटी टेररिस्ट स्क्कॉड (एटीएस) के एडीजी अंशुमन भौमिया बताते हैं, कि टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए शाहपुरा के कहारों की हथाई हाल भीलवाड़ा के भोपालपुरा मस्जिद नुरजहां का मकान निवासी सोहेल (22) पुत्र सिराज मोहम्मद भिश्ती को गिरफ्तार कर लिया है।मोहम्मद सोहेल सोशल मीडिया के जरिए लोगों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को लिए भड़काता था। सोहेल देश विरोधी संगठन पीएफआई का समर्थन कर रहा था।इसके साथ ही वह इसकी गतिविधियों में भी लिप्त है। साथ ही देश के विरोध के लिए काम करता है, लोगों को देश के खिलाफ भड़काता है।
एंटी टेररिस्ट स्क्कॉड ने युवक के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए है। मोबाइल में पाकिस्तान सहित कई विदेशी नम्बर मिले है। इसका मतलब साफ हैं, कि सोहेल के देश के बाहर के लोगों के कांट्रैक्ट में भी है। सोहेल के खिलाफ एसओजी थाने में मामला दर्ज किया गया है। और उससे पूछताछ की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: