---विज्ञापन---

राजस्थान में कांग्रेस को फिर लगा झटका, 30 साल से वफादार रहे नेता ने थामा BJP का हाथ

Rajasthan Assembly Election 2023: चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद कई नेताओं की नाराजगी सामने आई है।

---विज्ञापन---

Rajasthan Assembly Election 2023: के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दोनों पार्टियां सेंधमारी में जुटी हैं। कांग्रेस और बीजेपी एक के बाद एक लिस्ट जारी कर रही हैं। इसमें टिकट कटने वाले नेताओं और उनके समर्थकों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। गुरुवार को बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।

राजकुमार किराड़ू ने भाजपा का दामन थामा

यहां 30 सालों से कांग्रेस के लिए समर्पित रहे नेता राजकुमार किराड़ू ने भाजपा का दामन थाम लिया। राजकुमार अपने 200 समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए। उन्हें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। वह बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। वह राजस्थान सरकार में विप्र बोर्ड में सदस्य भी रहे। कांग्रेस की ओर से बीकानेर पश्चिम सीट से शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला को टिकट दिया गया है। इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ कई नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें तीसरी लिस्ट में टिकट मिल गया है। करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, खंडेला सीट से सुभाष मील और सादुलपुर में सुमित्रा पूनिया को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। कुछ दिन पूर्व ही सुमित्रा के ससुर नंद लाल पूनिया ने भाजपा जॉइन की थी।

---विज्ञापन---

बनवारी लाल सिंगला ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

दूसरी ओर तीसरी लिस्ट आने के बाद भाजपा में बगावत हो गई। पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंगला ने अलवर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। बनवारी लाल ने कहा कि पार्टी ने मेरा टिकट काटा है। इसलिए अब निर्दलीय मैदान में रहूंगा। सिंगला अलवर और रामगढ़ विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। तीसरी लिस्ट में रामगढ़ से ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा को मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव के लिए BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक का टिकट कटा

---विज्ञापन---

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट 

गुरुवार को तीसरी लिस्ट आने के बाद बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। केंद्रीय नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, हेमंत विश्वा, पीयूष गोयल ,धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, ओम प्रकाश माथुर,अर्जुन मुंडा, मनोज तिवारी, प्रहलाद जोशी, अनुराग ठाकुर और संजीव बाल्यान का नाम शामिल है। वहीं प्रदेश स्तरीय नेताओं में सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, अलका गुर्जर, घनश्याम तिवारी, अरुण चतुर्वेदी, पीपी चौधरी का नाम शामिल किया गया है। लिस्ट में कुल 40 लोगों का नाम शामिल है। बीजेपी ने दीया कुमारी सहित डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा सांसदों को स्टार प्रचारक नहीं बनाया है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2023 07:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola