भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हो चुका हो, लेकिन तनाव के दौरान पाकिस्तान की तरफ से भारत के सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया जा रहा था। इसमें राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के भी कई गांव शामिल हैं, जहां के लोगों के मन में बम हमले का खौफ बैठ गया है। हालांकि, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई बमों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। लेकिन कुछ बम और मिसाइलें जमीन पर गिरकर जिंदा पड़ी हैं। पाकिस्तान के ये जिंदा बम अब गांवों के लोगों के लिए जानलेवा खतरा बन गए हैं क्योंकि ये किसी भी वक्त फट सकते हैं।
प्रशासन की लोगों से अपील
जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, बमनुमा या मिसाइलनुमा चीज दिखाई दे रही है तो वह तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। इसके बाद आर्मी की मदद से उस चीज को डिफ्यूज किया जाएगा।
गांव में पाकिस्तान का बम गिरा
ऐसा ही एक बम सीकर जिले के गांव जेठवा में 9 मई, 2025 की रात करीब 9 बजे गिरा। रेगिस्तान के बीच बने एक घर के परिसर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर घर में सो रहे लोग दहशत में उठ खड़े हुए। पूरी रात किसी में घटनास्थल के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। अगली सुबह जब लोगों ने देखा, तो घर से करीब 100 मीटर दूर परिसर में एक बमनुमा चीज पड़ी थी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: मालवाहक वाहन में बैठे 13 लोगों की हादसे में मौत, रायपुर में ट्रेलर से हुई भिड़ंत
धमाके के दहशत की कहानी
फिर भी उस रात की दहशत लोगों के दिलों-दिमाग में बसी हुई है। रेगिस्तान के बीच बसे इन इलाकों के लोग आज भी इस डर में जी रहे हैं कि कहीं आसपास कोई और विस्फोटक न पड़ा हो, जो उनके बच्चों या मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। अब जबकि सीजफायर लागू है, जहां बम गिरा था, और उस परिवार से मिलते हैं जो धमाके की उस रात को अब भी याद कर सहम जाता है। वो बताते हैं कि कैसे उस धमाके के बाद से उनकी हर रात नींद उड़ चुकी है।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
16 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines