Kota News: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के दौरे पर हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। शनिवार रात को एक कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान उन्होंने एक युवक को घायल देखा तो अपना काफिला रुकवा दिया। वह स्वंय गाड़ी से उतर कर युवक के पास पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचवाया।

विज्ञापन

काफिले की एंबुलेंस से भिजवाया अस्पताल

स्पीकर ओम बिड़ला कोटा के थेगड़ा इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान शिवपुरी धाम के पास एक युवक सड़क पर घायल पड़ा नजर आया। बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया था। उसके सिर में चोट लगी थी। घायल युवक के सिर से खुन निकल रहा था। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने काफिले में शामिल एंबुलेंस को बुलवाया। जिसमें मौजूद डाॅक्टर घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्पीकर बिड़ला स्वंय मौजूद रहे। प्राथमिक उपचार के बाद स्पीकर केे काफिले की एंबुलेंस से ही उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ