Jodhpur News: बेटे का अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हुआ एडमिशन तो फूट-फूट कर रोया पिता, सीएम ने शेयर किया वीडियो

Jodhpur News
विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर में राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मोहम्मद मुस्तकीम के आंसू उस समय निकल आए, जब उसके पुत्र माहिर का लाॅटरी से 9वीं कक्षा में एडमिशन हो गया। मुस्तकीम फैक्ट्रियों में मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर चलाते हैं।

लाॅटरी में अपने बेटे का नाम आने पर उन्होंने कहा कि ‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरा बेटा अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ेगा। आज मेरी तमन्ना पूरी हुई है’। मामला 12 मई का है।

विज्ञापन

12 मई को निकाली थी लाॅटरी

बता दें कि इन दिनों प्रदेश की राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लाॅटरी द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में 12 मई को जोधपुर में जालोरी गेट स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी लाॅटरी निकाली गई थी।

जिसमें मुस्तकीम के बेटे माहिर का 9वीं कक्षा में एडमिशन हो गया। जैसे ही माहिर के नाम की पर्ची निकली पिता मुस्तकीम जोर-जोर से रोने लगे। इस दौरान वहां मौजूद स्कूल प्रशासन और अन्य लोग भी भावुक हो गए।

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1657574423719985155?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1657574423719985155%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

विज्ञापन

सीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

उधर सीएम गहलोत ने भी इस भावुक कर देने वाले वाक्ये को ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि एक मजदूर पिता के खुशी के आंसूओं से भीगी आंखों में उनके उन्नत और सुरक्षित भविष्य के सपने को पूरा होते देखा जा सकता है।

जोधपुर में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की एडमिशन लाॅटरी चयन प्रक्रिया के ये क्षण साबित करते हैं कि ईमानदारी, पारदर्शिता और नेक नीयत से हर जरूरतमंद तक खुशी पहुंचाई जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ