नागौर में क्रिसमस समारोह के दौरान हंगामा, निजी स्कूल में घुसकर तोड़फोड़; हिरासत में 3 युवक

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव विनय शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि स्कूल जैसे शैक्षणिक और सुरक्षित स्थानों पर इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Chaos erupts during Christmas
विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर नागौर में शीतला माता मंदिर के सामने स्थित एक निजी स्कूल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब डंडों से लैस कुछ युवक स्कूल परिसर में घुस आए. स्कूल में छोटे बच्चों के लिए क्रिसमस डे का आयोजन किया गया था और कमरों में क्रिसमस की सजावट की गई थी. आरोप है कि कार से पहुंचे युवकों ने स्कूल में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां मौजूद स्कूल संचालक व स्टाफ के साथ मारपीट की. युवकों ने स्टाफ को धमकाया भी, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. डर के मारे बच्चे और स्टाफ इधर-उधर भागने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया. घटना के बाद निजी स्कूल के संचालक कोतवाली थाने पहुंचे और घटना का विरोध जताया. सेट जेवियर्स स्कूल के संचालक शैतानाराम चांगल ने बताया कि स्कूल में छोटे बच्चों के लिए क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. इसी दौरान कार से आए युवक हंगामा करते हुए स्कूल में घुस गए और कहने लगे कि वे ‘सांता क्लॉज’ को नहीं देखना चाहते. इसके बाद उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की.

विज्ञापन

वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव विनय शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि स्कूल जैसे शैक्षणिक और सुरक्षित स्थानों पर इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कोतवाली थाना अधिकारी वेदपाल शिवराम ने बताया कि मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना के बाद स्कूल स्टाफ और अभिभावकों में रोष है, वहीं इलाके में भी तनाव का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ