Jaipur: चालान काटने के चक्कर में महिला की मौत, ट्रक ने रौंदा
Edited By Pushpendra Sharma

Jaipur Mansarovar Accident
Edited By Pushpendra Sharma

Jaipur Mansarovar Accident
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: जयपुर ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने के तरीके ने एक महिला की जान ले ली। दरअसल, बिना हेलमेट के स्कूटी सवार महिला को देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पकड़ने दौड़ा तो घबराकर महिला ने अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे बैठी उसकी बहिन नीचे गिर गई और तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।
मृतक महिला का नाम नीलम चौधरी है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ स्कूटी पर उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी सवार थी, लेकिन अचानक ब्रेक लगने से वह दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बीच सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 4:15 बजे मानसरोवर के भृगु पथ पर स्थित किसान धर्मकांटा पर हुआ। जैसे ही महिला को ट्रक ने रौंदा, लोगों ने उसे गंभीर हालत में नजदीक के धनवंतरी हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी और हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: