Gurugram Road Rage: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, 4 किमी तक घसीटा; देखें दिल दहलाने वाला वीडियो
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Gurugram Road Rage: गुरुग्राम में रोड रेज का एक मामला सामने आया है। घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एक कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार ने बाइक को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटा। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुग्राम के सेक्टर 62 इलाके में हुई। बाइक सवार दोनों युवक काम से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवकों ने पुलिस में अपनी शिकायत में बताया है कि टक्कर के बाद दोनों बाइक से गिर गए। इसके बाद कार सवार ने बाइक को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटा। इस दौरान बाइक के सड़क पर घसीटने से चिंगारी निकल रही थी।
https://twitter.com/Ya_SM_I_N/status/1621150696254099457
बाइक सवार युवकों ने आरोप लगाया कि कार चला रहा शख्स नशे में था। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई, इसके बावजूद उसने कार नहीं रोकी। युवकों ने दावा किया कि वे चिल्लाते रहे लेकिन कार चला रहे शख्स ने उनकी आवाज नहीं सुनी और कार भगाता गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चला रहे शख्स के खिलाफ सेक्टर 65 में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना), 336 (दूसरों की जान को खतरे में डालना), 427 (नुकसान पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद हमने फरीदाबाद निवासी सुशांत मेहता के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार को भी जब्त कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, आरोपी सेक्टर 63 में एक निजी फर्म में काम करता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: