न्यू ईयर पर दहलाने की साजिश? राजस्थान में 150 KG विस्फोटक बरामद, खाद की बोरियों में छिपाया था धमाके का सामान

पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के अलावा 200 कारतूस और सेफ्टी फ्यूज वायर के छह बंडल भी जब्त किए हैं. इनकी लंबाई करीब 1,100 मीटर बताई जा रही है.

explosives

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. (AI Image)

विज्ञापन

नए साल की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस ने टोंक में 150 किलोग्राम विस्फोटक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जिला विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बूंदी जिले के निवासी सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची के रूप में हुई है.

पुलिस अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि जिला पुलिस की एक विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने बरोनी थाना क्षेत्र में एक कार को रोका. कार में यूरिया उर्वरक की बोरियों में छिपाकर करीब 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट ले जाया जा रहा था. यह विस्फोटक सामग्री बूंदी से टोंक ले जा रहे थे.

विज्ञापन

पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के अलावा 200 कारतूस और सेफ्टी फ्यूज वायर के छह बंडल भी जब्त किए हैं. इनकी लंबाई करीब 1,100 मीटर बताई जा रही है. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया.

विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका क्या इस्तेमाल होना था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह विस्फोटक सामग्री खनन सहित अवैध गतिविधियों के लिए थी.

बता दें, पिछले महीने दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में भी अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल, दूसरे विस्फोटकों के साथ किया गया था. लाल किले के पास हुए बम धमाके में 15 लोग मारे गए थे. जांच में पता चला था कि कथित हमलावरों ने शायद आईईडी को गलत तरीके से असेंबल किया था, जिसकी वजह से विस्फोट हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ