जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल पर CBSE का बड़ा एक्शन, चौथी की छात्रा की मौत की वजह से रद्द की मान्यता

Jaipur Neerja Modi School affiliation withdraws: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को राजस्थान में जयपुर के चर्चित नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी. सीबीएसई ने यह फैसला पिछले महीने स्कूल की इमारत से गिरने से छात्रा की मौत के बाद गठित पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर एक्शन लेते हुए लिया.

Neerja Modi School
विज्ञापन

Jaipur Neerja Modi School affiliation withdraws: राजस्थान में जयपुर के चर्चित नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है. सीबीएसई ने मंगलवार रात को अचानक स्कूल की मान्यता रद्द करने का फैसला सुनाया. CBSE ने यह एक्शन पिछले महीने चौथी कक्षा की छात्रा की स्कूल की इमारत से गिरकर मौत होने की वजह से लिया है. छात्रा की मौत पर सीबीएसई की ओर से गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल की कई खामियों को उजागर किया है. इस रिपोर्ट पर एक्शन लेते हुए सीबीएसई ने स्कूल की मान्यता रद्द की. बोर्ड का कहना है कि स्कूल ने छात्र सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन किया है. ऐसे असुरक्षित माहौल में स्टूडेंट्स को पढ़ाई जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

यह भी पढ़ें: CBSE ने 3 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल बदला, चेक करें

Advertisment

पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट में क्या?

कक्षा 4 में पढ़ने वाली बच्ची ने कथित तौर पर 1 नवंबर को स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. सीबीएसई ने छात्रा की मौत की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया. जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल में बच्ची के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न का जिक्र किया गया और बताया गया कि उसके माता-पिता ने पहली बार जुलाई 2024 में शिक्षकों के सामने यह मुद्दा उठाया था. अंतिम 45 मिनट में पांच बार बच्ची ने शिक्षक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन टीचर ने बच्ची की बात को अनसुना कर दिया.

सीबीएसई ने अपने फैसले में क्या कहा?

सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट, मौजूदा रिकार्ड और स्कूल के जवाब को देखते हुए यह स्पष्ट है कि नीरजा मोदी स्कूल ने मान्यता के लिए अहम प्रावधानों का उल्लंधन किया है. सामने आए सभी तथ्यों पर विचार करने से यह स्पष्ट है कि स्कूल का मौजूदा सिस्टम बिल्कुल विफल है. एक स्कूल से छात्रों के लिए एक सुरक्षित आश्रय होने की अपेक्षा की जाती है, ये उल्लंघन मान्यता के प्रावधानों पर सवाल खड़े करते हैं, इसलिए इनके खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है. बोर्ड ने आदेश दिया है कि स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा स्तर तक दी गई मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाए. कक्षा 10 और 12 के छात्रों को सत्र 2025-26 के लिए उसी विद्यालय से परीक्षा देने की अनुमति है. वर्तमान में कक्षा 9 और 11 में पढ़ रहे छात्रों को सत्र 2026-27 के लिए पास के स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ