Jaipur: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 2 ट्रकों से टकराया बेकाबू ट्रेलर, 2 युवकों समेत 12 मवेशियों की झुलसने से मौत

Jaipur News

Jaipur: जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के समीप बुधवार सुबह 2 ट्रकों और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रकों में आग लग गई जिससें ट्रेलर सवार ड्राइवर और युवक की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में 12 मवेशी भी थे उनकी भी आग में झुलसने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह तड़के यह हादसा हुआ। 2 ट्रेलर दूदू के करीब हाईवे पर स्थित रामनगर मोड पर चाय पीने के लिए रुके थे। इस दौरान जयपुर से अजमेर की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 ट्रकों और ट्रेलर को हटाकर हाईवे पर लगा जाम खुलवाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 दमकलों ने आग पर काबू पाया। हालांकि ट्रक में लदे मवेशियों की आग में झुलसने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद ट्रेलरों में तेज धमाके होने लगे। कुछ देर बाद आग से तीनों वाहन जलकर राख हो गए। फिलहाल पुलिस जिंदा जले दोनों युवकों की शिनाख्त कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ