Jaipur News: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव की तबीयत बिगड़ी, 23 दिन से पहले छोड़ा था अन्न

upen yadav health deteriorated

upen yadav health deteriorated

Jaipur News: राजस्थान में बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ रहे उपेन यादव की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। उपेन यादव आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने वाले एसएचओ को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि उपेन यादव ने 23 दिन से अन्न का त्याग कर रखा था लेकिन 3 मार्च से उन्होंने लिक्विड भी बंद कर दिया है।

विज्ञापन

अजमेर में पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

उल्लेखनीय है कि अजमेर में आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

बेरोजगार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराना चाहते थे। साथ ही नई बेरोजगार युवा नई भर्तियों की मांग भी कर रहे थे। मांगों को लेकर आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

https://twitter.com/TheUpenYadav/status/1631959493474152461

विज्ञापन

उपेन बोले- हमारे हाथ में नेताओं का भविष्य 

उपेन यादव ने कहा कि पेपर लीक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि चुनावी साल में बेरोजगार युवा सरकार को जवाब देंगे। नेताओं का भविष्य हमारे हाथ में हैं।

अगर हमें न्याय नहीं मिलता है तो वोट की चोट करेंगे। बता दें कि सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसओजी का गठन किया था। मामले में अब तक सरकार भूपेंद्र सारण समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ