Rajasthan Politics: भाजपा (BJP) में वापसी की कोशिशों में जुटे नेताओं के लिए अच्छी खबर हैं। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) प्रस्तावित है। उसी के तहत राजस्थान में बीजेपी के चार नेताओं की वापसी होना तय हैं। जल्द ही पार्टी के स्तर पर भी इसकी घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी सूत्रों की माने तो यह घोषणा इसी महीने में हो जाएगी। इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) की अध्यक्षता में एक कमेटी भी भाजपा ने गठित कर रखी हैं।
और पढ़िए –Himachal News: CM सुक्खू ने हिमाचल में जोशीमठ जैसे खतरे की आशंका जताई, केंद्र सरकार से की ये अपील
इन नेताओं का नाम फाइनल
जिन नेताओं की पार्टी में वापसी होनी हैं उनमें फिलहाल पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुभाष महरिया (Subhash Mahariya), पूर्व विधायक धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) , पूर्व जिला प्रमुख बिन्दु चौधरी और पूर्व विधायक विजय बंसल (Vijay Bansal) शामिल हैं। आपको बता दे कि सुभाष महरिया ने साल 2014 में बागी होकर चुनाव लड़ा था, लेकिन मोदी लहर में वे चुनाव हार गए। बाद में वे 2016 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पूर्व विधायक विजय बंसल को निगम चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बाहर निकाल दिया था।
इनकी भी होनी है घर वापसी
इनके अलावा पूर्व आबकारी मंत्री देवी सिंह भाटी (Devi Singh Bhati) , पूर्व नगरीय विकास मंत्री सुरेन्द्र गोयल (Surendra Goyal), पूर्व परिवहन मंत्री रोहिताश्व शर्मा की वापसी होने की भी पिछले दिनों चर्चा थी, लेकिन इनकी वापसी फिलहाल टाल दी गई है।
अक्टूबर में बनी थी कमेटी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasudhara Raje) ने बीकानेर (Bikaner) संभाग में अक्टूबर में रैली और यात्रा निकाली थी। तब पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के फिर से पार्टी ज्वाइन की मंशा जाहिर की थी। तब पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक वासुदेव देवनानी (Vasudev Devanani) की एक कमेटी इस संबंध में गठित की थी, जो पार्टी में वापसी चाहने वाले नेताओं के बारे में विचार करके अपनी सिफारिशें पार्टी नेतृत्व को दें।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
13 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines