CM गहलोत ने किराेड़ी लाल पर साधा निशाना, कहा- हमारे कुछ नेता तो छात्रों को भड़काते हैं
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Assembly Session, CM Ashok Gehlot, Kirodi Lal Meena
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Assembly Session, CM Ashok Gehlot, Kirodi Lal Meena
Rajasthan Assembly Budget: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए कहा कि सीएम ने विधानसभा में कहा कि पेपर लीक मामले की सीबीआई क्या कर लेगी जांच करके।
सीबीआई ने कोई जांच पहले भी की है क्या। और जिन राज्यों में सीबीआई ने जांच की है वहां कोई परिणाम नहीं निकला।उन्होंने कहा कि यूपी के अंदर तो एजेंसियों ने मना कर दिया कि हम तो पेपर के हाथ नहीं लगाएंगे।
और पढ़िए –UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा
सीएम ने कहा कि सभी राज्यों में पेपर लीक हो रहे है। बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश में भी पेपर लीक (Rajasthan Assembly Budget) हुए हैं। हमने पेपर लीक प्रकरण में शामिल कर्मचारियों को बर्खास्त किया। सीएम बोले- यह मुद्दा ऐसा है जिसमें पक्ष-विपक्ष मिलकर तय करें कि भविष्य में पेपर लीक न हो।
उन्होंने राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे कुछ नेता छात्रों को भड़काते हैं। वे छात्रों को बरगलाकर हाईवे पर धरना देकर बैठे हैं। उनको सरकार के साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए।
बता दें कि राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे हैं। किरोड़ी लाल (Rajasthan Assembly Budget) गहलोत सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सीबीआई जांच कराने से इंकार कर दिया। शांति धारीवाल ने कहा कि एसओजी इस मामले की सही से जांच कर रही है। इससे पहले बुधवार को धरने पर बैठे मीणा से मिलने सतीश पूनिया आए थे।
वहीं किरोड़ीलाल को बीजेपी के केंद्रीय और राज्य इकाई के नेताओं का लगातार समर्थन भी मिल रहा है। (Kirodi Lal Meena) वहीं, इससे पहले बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, जयपुर उपमहापौर पुनीत कर्णावत समेत सैकड़ों युवा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: