Churu News: राजस्थान के चूरू में मेगा हाईवे पर ट्रेलर और वैन की टक्कर में हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया। हादसा बुधवार रात को हुआ था। घायल को रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ट्रेलर चालक हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रेलर सुजानगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुजानगढ़ की ओर आ रही वैन की उससे टक्कर हो गई। मरने वालों में कालूराम नायक, दिलीप कुमार, नेमीचंद नायक और प्रभुराम मेघवाल के रूप में हुई हैं।

ट्रेलर के पलटने से काफी देर हाइवे जाम रहा। घटना के बाद ट्रेलर का चालक फरार हो गया। ट्रेलर पलटने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने हाईवे से ट्रेलर को हटवाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ