कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं चूरू सांसद राहुल कस्वां, तारीख आई सामने

Churu MP Rahul Kaswan Congress: राहुल कस्वां बीजेपी सांसद हैं। वह चूरू से दो बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन इस बार उनका टिकट काट दिया गया है। इसके बाद से ही वे लगातार अपना दर्द साझा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि राहुल कस्वां जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Rahul Kaswan, BJP, Congress,

Rahul Kaswan

Churu MP Rahul Kaswan Congress: लोकसभा चुनाव से पहले चूरू सांसद राहुल कस्वां इन दिनों चर्चा में हैं। बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया है। बीजेपी ने चूरू से उनके बजाय पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है। टिकट कटने के बाद से ही राहुल कस्वां सोशल मीडिया पर लगातार अपना दर्द साझा कर रहे हैं। राहुल कस्वां के बीजेपी छोड़ने की भी चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। इसे लेकर एक तारीख भी सामने आई है।

9 मार्च को कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं राहुल कस्वां 

सूत्रों के अनुसार, राहुल कस्वां को कांग्रेस से बुलावा आ चुका है। उनका कांग्रेस में जाना लगभग तय है। वह 9 तारीख को कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने तो उनकी जीत का अभी से दावा करना भी शुरू कर दिया है। बीकानेर जिला कांग्रेस प्रमुख बिशनराम सियाग ने कहा- अगर राहुल कस्वां कांग्रेस से चुनाव लड़े तो जीत 100% पक्की।

किसने कटवाया टिकट? 

राहुल कस्वां का टिकट कटने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ ने उनका टिकट कटवाया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राठौड़ तारानगर सीट से 9 हजार वोटों से हार गए। इस हार के बाद राजेंद्र राठौड़ लगातार किसी जयचंद की चर्चा करते रहे। उन्होंने कुछ लोगों पर भीतरघात के भी आरोप लगाए। कहा जा रहा है कि उनका इशारा राहुल कस्वां की ओर था। राहुल कस्वां की वजह से ही राजेंद्र राठौड़ को हार का सामना करना पड़ा। चर्चा है कि अब राठौड़ ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रयोग कर राहुल कस्वां का टिकट कटवा दिया है।

कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश? 

हालांकि इस बात की भी चर्चा है कि राहुल कस्वां का परिवार इस सीट पर लंबे समय से सत्ता में है। इसलिए बीजेपी आलाकमान ने उनका टिकट काटकर कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में कई धाकड़ नेताओं के टिकट काटे हैं। जबकि कुछ नेता खुद ही अपनी दावेदारी वापस ले रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल कस्वां खुद 2 बार सांसद रह चुके हैं। उनके पिता राम सिंह कस्वां और दादा दीपचंद कस्वां भी सांसद रह चुके हैं। मां कमला कस्वां भी सादुलपुर से विधायक रह चुकी हैं। उनका पूरा परिवार राजनीतिक विरासत लिए है। तीन पीढ़ियों से चूरू में इसका डंका बजता रहा है। अब राहुल कस्वां के बीजेपी से टिकट कटने के बाद कांग्रेस जॉइन करने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि राहुल कस्वां चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कब करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ