टिकट कटने पर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने किसे दी संयम रखने की सलाह? कहा- जल्द करेंगे बड़ा ऐलान

Lok sabha election 2024: राहुल कस्वां ने X पर पोस्ट कर अपने समर्थकों को संदेश दिया कि आगामी कुछ दिन बाद मैं आपके बीच उपस्थित रहूंगा। मैंने आपके साथ से आज तक सभी बाधाओं को पार किया है। आपके साथ से मैं निरंतर अपने कर्तव्य पर आगे बढ़ता रहा हूं।

Rahul Kaswan

नरेंद्र मोदी के साथ राहुल कस्वां (फाइल फोटो)

विज्ञापन

Lok sabha election 2024: बीजेपी ने जब से अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है, दिल्ली से लेकर गुजरात और अब राजस्थान में पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है। रविवार को राजस्थान में चूरू से बीजेपी सांसद राहुल कस्वां ने टिकट न मिलने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रया दी है। किसी का नाम न लेते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर जल्द आगे की अपनी रणनीति की सूचना देने की बात कही है। दरअसल, राहुल कस्वां और उनका परिवार बीते 30 सालों से इलाके में राजनीतिक दखल रखता है। शनिवार को बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट में पार्टी ने इस बार राहुल की जगह चूरू से देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है।

विज्ञापन

क्यों दिया गया झाझड़िया को टिकट?

झाझड़िया पैरालंपिक हैं और देश के लिए दो बार स्वर्ण व एक बार रजत पदक ला चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीते साल राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कस्वां ने तारानगर सीट से चुनाव लड़ चुके बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ की खिलाफत की थी। राठौड़ समर्थकों का आरोप है कि यही वजह है कि वह चुनाव हार गए। बीते दिनों जिले में किसी ने कस्वां के खिलाफ पोस्टर भी लगाए थे।

राहुल कस्वां ने दिया समर्थकों को संदेश

अब राहुल कस्वां ने X पर एक पोस्ट किया है, पोस्ट में उन्होंने अपने समर्थकों के लिए लिखा कि आपका विश्वास पाकर मैंने अपने जीवन में हर संकट को मात दी है। मैं अपने कर्तव्य मार्ग पर बढ़ता गया और आगे भी उत्थानों के शिखर पर चढ़ता जाऊंगा। राहुल कस्वां का टिकट कटने से उनके समर्थकों में रोष है। ऐसे में राहुल ने अपनी पोस्ट में समर्थकों को संदेश देते हुए लिखा है कि आप सभी संयम रखें। आगामी कुछ दिन बाद मैं आपके बीच उपस्थित रहूंगा, जिसकी सूचना आपको जल्द दी जाएगी।

कांग्रेस से संपर्क में

बताया जा रहा है कि टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेता उनसे संपर्क में हैं। इससे पहले बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशनारान सियाग ने X पर पोस्ट कर लिखा कि अगर राहुल कस्वां कांग्रेस से चुनाव लड़े तो जीत 100% पक्की।’ चूरू में राहुल कस्वां के अगले कदम का सब इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ