Rajasthan Road Accident: भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत, 4 की हालत गंभीर

Varanasi, UP News

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश यात्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामला बूंदी के नेशनल हाइवे नंबर 52 पर नारायणपुर गांव (सथूर) के पास का है। इस दुर्घटना में रामचंद्र पुत्र हुक्माराम धुवाला हनुमान नगर निवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

सभी घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बूंदी के राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने राजच्रंद को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वहीं हादसे की जानकारी लगते ही जहाजपुर से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में स्थानीय नेताओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, हादसे में जान गंवाने वाले रामचंद्र और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ