रक्षा बंधन से पहले भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, इंटर कास्ट मैरिज से नाराज था आरोपी

Jhunjhunu Murder News: झुंझुनूं में एक भाई ने अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। जिले के महपालवास गांव में दोस्तों के साथ आरोपी ने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला का भाई लव मैरिज से नाराज था।

Brother Killed Sister Husband in Jhunjhunu (1)

मोनिका और अंकित ने किया था प्रेम विवाह

Brother Killed Sister Husband in Jhunjhunu: झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके के महपालवास गांव में एक भाई ने अपने बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने ही बहनोई को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक जाखोद कुशलपुरा निवासी मोनिका राजपूत ने घर से भागकर 15 जनवरी 2024 को गाजियाबाद में आर्य समाज में महपालवास निवासी अमित उर्फ अंकित जाट के साथ शादी कर ली थी। जिसके बाद से मोनिका का भाई रिंकू राजपूत नाराज चल रहा था और लगातार धमकियां दे रहा था।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को रिंकू राजपूत अपने साथियों के साथ बोलेरो में सवार होकर आया और अंकित पर फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जाते वक्त तलवार से हाथ भी काट दिया। हो-हल्ला सुनकर अंकित की पत्नी मोनिका आई और उसने देखा तो आरोपी भाग रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सूरजगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन

बार-बार मिल रही थी धमकियां

मृतक अंकित की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसका भाई रिंकू राजपूत निवासी कुशलपुरा आपराधिक प्रवृत्ति का है। जब से उसने अंकित के साथ शादी की है। तब से वह लगातार धमकियां दे रहा है और दो बार पहले भी घर पर आकर धमकी दे चुका है। पुलिस ने मोनिका के बताए अनुसार संदिग्ध आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी हैं।

विज्ञापन

ऐसे हुई थी दोनों में मुलाकात

मोनिका ने बताया कि उसके भाई रिंकू को चोरी के एक मामले में बुहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब जब वे बुहाना रिंकू से मिलने गए थे। तो अंकित की गाड़ी किराए पर करके लेकर गए थे। तभी से उससे जान-पहचान हो गई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। 14 जनवरी 2024 को मोनिका घर से निकलकर अंकित के पास पहुंची। दोनों ने गाजियाबाद में शादी की और वापिस लौट आए। मोनिका ने बताया कि जब वे शादी करके वापिस लौटे थे। तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें जान का खतरा है। धमकियां तो लगातार मिलती थी। लेकिन शिकायत करने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ