सचिन पायलट के फोन टैप कर रही थी गहलोत सरकार, सीएम OSD लोकेश शर्मा का दावा

Sachin Pilot Phone Tapped: लोकेश शर्मा ने कहा कि सचिन पायलट के फोन टैप अशोक गहलोत के निर्देश पर किए जा रहे थे। 

Sachin Pilot Phone Tapped By Ashok Gehlot Government Claims CM OSD Lokesh Sharma

Sachin Pilot Phone Tapped By Ashok Gehlot Government Claims CM OSD Lokesh Sharma

विज्ञापन

Sachin Pilot Phone Tapped: राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य कांग्रेस सचिन पायलट की गतिविधियों पर नजर रख रही है। लोकेश शर्मा ने कहा कि जब वह 2020 में 18 पार्टी विधायकों के साथ मानेसर गए थे तब उनका उनका फोन टैप किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि राजस्थान में उपजे राजनीतिक संकट के दौरान कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए अशोक गहलोत के निर्देश पर ये सब किया जा रहा था।

एएनआई से बात करते हुए लोकेश शर्मा ने कहा- “जब सचिन पायलट 18 विधायकों के साथ मानेसर के होटल में गए थे, तो राज्य सरकार ऐसे मामलों में नजर रखने के लिए एक्टिव थी। राज्य सरकार सचिन पायलट और उनसे मिलने वाले लोगों पर नजर रख रही थी।” सचिन पायलट कहां जा रहे हैं और किससे फोन पर बात कर रहे हैं, इस पर लगातार नजर रखी जा रही थी, ताकि गहलोत सरकार उसके अनुसार कदम उठा सके।” बता दें कि जब सचिन पायलट ने कहा था कि गहलोत सरकार अल्पमत में है, तब सीएम ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर सरकार बचा ली थी। गहलोत ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप भी लगाया था।

विज्ञापन

लोकेश शर्मा ने आगे कहा कि पायलट की मॉनिटरिंग के कारण ही कांग्रेस अपनी सरकार बचाने में सफल रही। शर्मा ने कहा- “निगरानी के कारण ही हम कुछ लोगों को वापस ला सके। उनका पीछा भी किया जा रहा था और उनकी सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। मेरा मानना है कि सचिन पायलट को इसकी जानकारी थी कि उन पर नजर रखी जा रही है।”

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

लोकेश शर्मा ने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस को भाजपा से मुकाबला करने के लिए युवा चेहरे लाने चाहिए। उन्होंने कहा- “हमें बीजेपी के खिलाफ बड़ी चुनौती का सामना करना है। बदलाव के समय में युवा चेहरों को बढ़ावा देना होगा। इससे हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा।”

विज्ञापन

राजस्थान में हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोकेश शर्मा ने गहलोत के खिलाफ बगावत के सुर छेड़ते हुए कहा था कि कांग्रेस ने अशोक गहलोत ने हराया है। बता दें कि लोकेश शर्मा खुद फोन टैपिंग मामले में घिर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दो साल पहले मार्च में लोकेश शर्मा के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ