'सिर्फ ट्रांसफर नहीं होगा', गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BJP नेता का अधिकारी को धमकाते वीडियो वायरल

BJP Leader Mahendra Singh Rathore Threatening Officer: सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले महेंद्र सिंह राठौड़ चर्चा में हैं।

BJP leader mahendra singh rathore threatening officer on phone video viral

BJP leader mahendra singh rathore threatening officer on phone video viral

विज्ञापन

BJP Leader Mahendra Singh Rathore Threatening Officer: राजस्थान के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। इस जीत के बाद हवा महल से विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो वीडियो वायरल हुआ था। अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

”कांग्रेस रूपी रुई अगर कान में डाल रखी है तो बाहर निकाल देना”

महंत बालकनाथ, बालमुकुंद आचार्य और राज्यवर्धन राठौड़ के आक्रामक बयानों के बाद जोधपुर की सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले महेंद्र सिंह राठौड़ चर्चा में हैं। राठौड़ ने एक अधिकारी को फोन पर लताड़ लगाई। उन्होंने फोन पर अधिकारी को कहा- कांग्रेस रूपी रुई अगर कान में डाल रखी है तो बाहर निकाल देना। अब तुम्हें नेता और हर कार्यकर्ता का फोन उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन

”किसी भ्रम में मत रहना”

राठौड़ ने कहा- आपने जो राम मंदिरों में जाकर लाइट काटी है और एक समुदाय विशेष को खुश करने की कोशिश की है, किसी भ्रम में मत रहना। यह मत समझना कि सिर्फ ट्रांसफर होगा, बल्कि अब तक जितनी संपत्ति अर्जित की है सब की जांच होगी। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में अब राज धर्म का पालन होगा।

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

राठौड़ ने आगे आक्रामक अंदाज में कहा- किसी भी तरीके की शिकवा शिकायत आई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। आप कांग्रेस के और उनके रिश्तेदारों के दफ्तर में बैठे रहते हो। कांग्रेस के नेता आपको सिलेक्ट करते हैं क्या? आपको पब्लिक सर्विस कमीशन ने डिस्कॉम के लिए सिलेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi Murder: क्रॉस फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, हमलावर को एक झटके में कर दिया ढेर

विज्ञापन

इनके रिश्तेदारों के यहां नमाज पढ़ी है ना…

राठौड़ ने आगे अधिकारी पर समुदाय विशेष को खुश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- आपने जो सुबह शाम जाकर के इनके रिश्तेदारों के यहां नमाज पढ़ी है ना, आप ध्यान रख लेना दूर दराज की किसी भी क्षेत्र में लाइट का ध्यान रहे। मेरा नंबर अपने हृदय में लिख लेना। मेरा ही नहीं, बल्कि किसी भी कार्यकर्ता का फोन आ सकता है, समस्या का तुरंत निवारण होना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ