Rajasthan Weather Update: तापमान में लगातार हो रही है गिरावट, उत्तरी हवाओं के चलने से नवम्बर में बढ़ेगी सर्दी
Edited By Nirmal Pareek

Weather Update
Edited By Nirmal Pareek

Weather Update
Rajasthan Weather Update: प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तरी हवाओं के चलने का दौर जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। ऐसे में सर्दी स्थिर रहेगी। उत्तरी हवाओं के चलने के बाद नवंबर में सर्दी जोर पकड़ेगी।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। दोपहर में धूप में तेजी हो रही है तो वहीं सुबह और रात को ठंडी हवाओं के असर से रात के तापमान में गिरावट हो रही है।
बता दें चित्तौड़गढ़ में 14.4 और सीकर में 14.5 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसी प्रकार सीकर के फतेहपुर में 15.6, चूरू में 15.6 और अलवर में 15.4 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को हनुमानगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया था। राज्य के 20 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। इस बार सीकर, चूरू, झुंझुनूं में सर्दी ज्यादा पड़ने के आसार है।
आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के निचले स्तरों में उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण शनिवार से भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में पूर्वोत्तर मानसूनी बारिश के शुरू होने का पूर्वानुमान है। राजधानी जयपुर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसके चलते मौसमी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि मौसमव में बदलाव के चलते लोग सर्दी जुखाम जैसे रोगों से परेशान हो सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: