News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां घी से बनी पूड़ियां खाकर एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। पिकनिक की खुशी मनाने गए लोगों को अचानक से उल्टी और दस्त शुरू हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अजयगढ़ किले में पिकनिक मनाने पहुंचे सहाई गांव के एक दर्जन से अधिक लोग मिलावटी शुद्ध घी से बनी पूड़ी खाने के बाद बीमार हो गए। pic.twitter.com/t8J7YOvlQU
— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) July 3, 2025
यह मामला जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के किले का है। सभी पीड़ित सहाई गांव के रहने वाले हैं। जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने अजयगढ़ सरकारी अस्पताल में पहुंची। खाद्य विभाग की टीम द्वारा मामले की जांच के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, जिस घी में पूड़ियां बनी थीं, वह मिलावटी घी था।
दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि यहां अजयगढ़ किले में पिकनिक मनाने पहुंचे सहाई गांव के एक दर्जन से अधिक लोग मिलावटी घी से बनी पूड़ी खाने के बाद बीमार हो गए। बीमार लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त की गंभीर शिकायत के चलते तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: छतरपुर के बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, अचानक गिरा टेंट, 1 श्रद्धालु की मौत और 8 घायल
जानकारी मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाने में उपयोग किए गए घी का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में घी के मिलावटी होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई की बात कही है, तथा जिस दुकान से घी लिया गया है वहां भी सैंपल की कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।