Rajasthan Political Crisis: सियासी घमासान के बीच राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के लिए चेतावनी जारी, जानें क्यों?

KC Venugopal issued a warning to the leaders of Rajasthan Congress

केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के लिए चेतावनी जारी की

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस में पार्टी नेताओं की ओर से जारी बयानबाज़ी पर गहरी आपत्ति जताई है। अगर इसपर तुरंत क़ाबू नहीं किया गया तो करवाई करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

इससे पहले राजस्थान सियासी घटनाक्रम पर जानकार सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम आम सहमति के लिए जल्द फिर से विधायक दल की बैठक होगी। नए मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति के लिए यह बैठक होग। अब हर किसी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अधिकृत घोषणा का इंतजार हैं।

विज्ञापन

इस बीच केसी वेणुगोपाल ने बयान देते हुए कहा कि एक या दो दिन में सोनिया गांधी राजस्थान मुख्यमंत्री पर फैसला लेंगी। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई। केसी वेणुगोपाल के अनुसार एक या दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि यह चेतावनी इस समय जारी की गयी गई जब प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है और प्रदेश कांग्रेस के कई नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ