Rajasthan News: अलवर में रिश्ते तार-तार, जमीन के लिए बेटे-बहू ने बुजुर्ग की बेरहमी से की पिटाई

old man beating in alwar

अलवर में बुर्जुर्ग की पिटाई

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में एक शर्मनाक घटना घटित हुई है। जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां जमीन के लिए बेटे-बहू ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की और गला दबाया। जानकारी के मुताबिक यह घटना मौजपुर गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि घटना का एक 42 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर किसी की रूह कांप उठी। वायरल वीडियो ने इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है।

विज्ञापन

दरअसल वायरल वीडियो में गांव में बीच रास्ते पर धोती कुर्ता पहने एक बुजुर्ग को एक महिला और युवती खींच रही है और उसका गला दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बुजुर्ग का बेटा उस पर लाठियां बरसा रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के अपनी जमीन बेटे के नाम नहीं करने पर वह नाराज चल रहा था जिसके बाद शनिवार को उसने आपा खो दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि बुजुर्ग की जान की प्यासी महिला और युवती उसकी बहू और पोती हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है और पूरी मारपीट के दौरान बुजुर्ग को बचाने कोई नहीं आया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मिश्रालाल ने अपने बड़े बेटे कमलेश और छोटे बेटे जयराम के नाम सारी जमीन कर दी जिसके बाद मंझले बेटे दौलतराम को जमीन में हिस्सा नहीं मिला जिससे वह नाराज था। पुलिस ने बताया कि जमीन नहीं मिलने से दौलतराम अपने पिता की जान का दुश्मन बन गया और शनिवार को दौलतराम की पत्नी और बेटी ने मिश्रालाल के साथ मारपीट की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ