---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, अब सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, जानें

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस फैसले की जानकारी दी गई। राजस्थान सरकार ने ऐलान किया है कि खिलाड़ियों को राज्य की सरकारी नौकरियों में 2 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके […]

---खबर नीचे जारी है---

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस फैसले की जानकारी दी गई। राजस्थान सरकार ने ऐलान किया है कि खिलाड़ियों को राज्य की सरकारी नौकरियों में 2 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 229 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए आउट-ऑफ-टर्न नौकरियों का ऐलान किया गया है।

निर्णय की जानकारी देते हुए राजस्थान सीएमओ ने ट्वीट किया, “राज्य सरकार ने खेल एवं खिलाड़ियों के हित में लगातार निर्णय लिए हैं। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2 प्रतिशत आरक्षण, 229 प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट आफ टर्न नौकरी देने के साथ ही कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन का भी प्रावधान कर दिया है।”

---खबर नीचे जारी है---

इसके साथ ही राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये तक कर दी है। सीएम अशोक गहलोत ने यह ऐलान बूंदी के नैनवां सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर की। सीएम गहलोत ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमें ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिला है।

इससे पहले शुक्रवार को एक सभा में बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, “राज्य में जल्द ही ग्रामीण ओलंपिक की तरह शहरी ओलंपिक खेल भी कराएंगे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बढ़ाने में ऐसे खेल आयोजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। साथ ही, ग्रामीण खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकेंगी।” उन्होंने कहा कि इनसे प्रदेश में खेलों का माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां न कोई हार है, न कोई जीत। खेल को खेल की भावना से खेलने की जरूरत है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 17, 2022 05:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola